Jharkhand News: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची पहुंचने लगे हैं। सोमवार को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा रांची एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों खिलाड़ी शाम 6:45 बजे फ्लाइट से रांची पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद थे।
View this post on Instagram
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी रांची पहुंच चुके हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टीम के कई खिलाड़ी भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर देखे गए, जहां से वे होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुए।
View this post on Instagram
Read more- झारखंड में ठंड का बड़ा यू-टर्न– पारा तेजी से गिरा, कई जिलों में तापमान 8 डिग्री के करीब
खिलाड़ियों की सुरक्षा और ट्रैवल प्लान को लेकर एयरपोर्ट से होटल तक पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। JSCA प्रबंधन खिलाड़ियों के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है। आने वाले 24 घंटों में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के अधिकांश खिलाड़ी रांची पहुंच जाएंगे।
मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन का पूरा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। JSCA स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और ग्राउंड स्टाफ अभ्यास सत्रों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है।
Read more- रेडवा जंगल में सनसनी: अज्ञात प्रेमी जोड़े का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।








