KhabarMantra: तेज प्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाओं का बाजार गर्म है. जब से लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और परिवार से बेदखल किया है, तब से इस पूरे मामले में रोज़ नए मोड़ आ रहे हैं. इसी बीच अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
क्या कहा आकाश यादव ने?
आकाश यादव ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, “अनुष्का मेरी छोटी बहन है. वो जो भी फैसला लेगी, मैं एक भाई के तौर पर उसके साथ खड़ा रहूंगा.” तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने को लेकर आकाश ने सवाल उठाए और कहा, “क्या तेज प्रताप ने कोई अपराध किया है? क्या उन्होंने बलात्कार किया या परिवार की इज्जत पर कोई दाग लगाया?”
Read More: तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, तेज प्रताप यादव ने दी बधाई – जानिए क्या कहा बड़े भाई ने
क्या तेज प्रताप और अनुष्का ने कर ली है शादी?
इस सवाल पर आकाश यादव ने जवाब दिया, “इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती, क्योंकि यह पूरी तरह से निजी मामला है. अनुष्का इस पर खुद बोलेगी तो ज़्यादा ठीक रहेगा.”
आकाश ने लालू परिवार पर लगाए आरोप
आकाश ने लालू परिवार को भी साफ शब्दों में चेताया. उन्होंने कहा, “अनुष्का के चरित्र पर जो झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, वो शर्मनाक हैं. तेजस्वी यादव को समझना चाहिए कि अब दो परिवारों की इज्जत दांव पर है और जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है. हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं, लेकिन तेजस्वी के पास बहुत कुछ है.”
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को लेकर पोस्ट किया था, जिसके बाद से विवाद और गहरा गया.
अब सबकी निगाहें अनुष्का यादव पर टिकी हैं—क्या वह सामने आकर सच्चाई बयान करेंगी? क्या तेज प्रताप वाकई शादी कर चुके हैं? या यह केवल एक राजनीतिक ड्रामा है? सच क्या है, ये आने वाला वक्त बताएगा.
Read More: जल्द ही आंजन जंगल बनेगा प्रकृति प्रेमियों का नया ठिकाना!













