Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस, झामुमो, राजद एवं सहयोगी दलों के विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और अधिकृत उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। महागठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है तथा सभी विधायक लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के जनादेश के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले अपने ही विधायकों को होटल में ठहराने का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि भाजपा नेतृत्व को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं रह गया है। जो पार्टी लगातार दूसरों पर आरोप लगाती रही है, आज वही अपने विधायकों को एक स्थान पर रखने के लिए मजबूर है। इससे भाजपा की आंतरिक स्थिति और उसके नेतृत्व की असुरक्षा स्पष्ट रूप से सामने आ गई है।
राजनीतिक भ्रम फैलाने का काम कर रही बीेजेपी
उन्होंने कहा कि भाजपा राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक भ्रम फैलाने और अनावश्यक चर्चाओं के माध्यम से माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। भाजपा को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि झारखंड की जनता ने जिस जनादेश के साथ वर्तमान सरकार को चुना है, उसके निर्वाचित प्रतिनिधि किसी दबाव या प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-पेड़ से टकराई कार, चालक समेत तीन गंभीर
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले जनप्रतिनिधियों को होटल या रिसॉर्ट की राजनीति की आवश्यकता नहीं पड़ती। भाजपा का यह कदम उसके भीतर व्याप्त असमंजस और राजनीतिक बेचैनी का प्रतीक है। राज्यसभा चुनाव के परिणाम यह साबित करेंगे कि झारखंड में जनादेश के सम्मान, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति की जीत होगी तथा भाजपा की नकारात्मक राजनीति को जनता एक बार फिर नकार देगी।
Read More- राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस, JMM और RJD ने तय किए पोलिंग और काउंटिंग एजेंट, मतदान दिवस की रणनीति तैयार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









