Dhanbad : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा सायरबांध के समीप मानसरोवर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे सीआईएसएफ के एएसआई पवन कुमार मिश्रा और हेड कांस्टेबल शत्रुंजय तिवारी के बंद आवासों में चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
Read More-छठ पूजा पर अलर्ट मोड में झारखंड पुलिस, ड्रोन की निगरानी के साथ 2000 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात
छठ पर्व के लिए पैतृक गांव गया हुआ था परिवार
जानकारी के अनुसार, एएसआई पवन कुमार मिश्रा शनिवार शाम पांच बजे वीटीसी सेंटर मुराईडीह में ड्यूटी के लिए घर बंद कर रवाना हुए थे। रविवार सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा पाया। वहीं, ऊपर के फ्लैट में रहने वाले हेड कांस्टेबल शत्रुंजय तिवारी के घर का भी ताला टूटा हुआ मिला।
शत्रुंजय तिवारी चुनाव ड्यूटी में बाहर हैं और उनका परिवार छठ पर्व के लिए पैतृक गांव गया हुआ है। चोरी की सूचना उन्हें फोन पर दी गई। उन्होंने बताया कि अलमारी में लगभग ₹7,000 नगद और 50,000 मूल्य के चांदी के जेवरात रखे थे, जो संभवतः चोरी हो गए हैं। चोरी के सामानों का पूरा आकलन उनके लौटने के बाद ही संभव हो पाएगा।
लॉकर से 22,000 नगद समेत कई सामान बरामद
एएसआई पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। फिर सभी कमरों को खंगालते हुए अलमारी के लॉकर को तोड़ा। लॉकर से 22,000 नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठियां और चांदी की पायल चोरी कर ली गई।
चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 3 लाख बताई जा रही है। घटना की सूचना बाघमारा थाना को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों सीआईएसएफ कर्मी बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र में पदस्थापित हैं।
Read More-नहीं रहे टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस











