KhabarMantra: स्वामी सत्यानंद योग पर आधारित पांच दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन योग मित्र मंडल एवं डिवाइन योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 1 जून से 5 जून 2025 तक किया गया। यह शिविर डिवाइन योगा एकेडमी सेंटर, प्रेम नगर, रोड नंबर 6, लटमा रोड, सिंह मोड़, रांची में संपन्न हुआ। शिविर के समापन सत्र का उद्घाटन *रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची के सचिव स्वामी भावेशानंद जी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने योग मित्र मंडल और डिवाइन योगा एकेडमी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “ऐसे शिविरों की आज समाज को बहुत आवश्यकता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य का भी आधार है।”
शिविर में सत्यानंद योग के विभिन्न आयामों—जैसे आसन, प्राणायाम, शवासन, योग निद्रा, और ध्यान—की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। पूरे शिविर का संचालन डिवाइन योगा एकेडमी की डायरेक्टर डॉ. परिणीता सिंह द्वारा किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने न केवल योगाभ्यास सीखा बल्कि योग के सिद्धांतों और जीवन में उसके महत्व को भी गहराई से समझा।
Read more- Breaking News: JAC Board 12th Arts Result 2025 हुआ जारी
ज्ञात हो कि योग मित्र मंडल, रांची, बिहार स्कूल ऑफ योग से संबद्ध संस्था है, और डिवाइन योगा एकेडमी वर्षों से योग जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। यह संस्था न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्राम स्तर तक योग शिविर आयोजित करती है। साथ ही, डिवाइन योगा एकेडमी के प्रतिभागी देश भर में आयोजित योग प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से भाग लेते हैं। शिविर में शामिल प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए आग्रह किया कि ऐसे शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
समापन सत्र में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
रामकुमार कटारिया (अध्यक्ष, योग मित्र मंडल)
निर्मल कटारिया (कोऑर्डिनेटर, योग मित्र मंडल)
अभिषेक आनंद (सांस्कृतिक सचिव)
रोशनी रेखा (कोऑर्डिनेटर, डिवाइन योगा एकेडमी)
Read more- Breaking News: CM हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया भव्य उद्घाटन












