KhabarMantra: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वन भवन, डोरंडा, रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी लोगों से हरित झारखंड के निर्माण में भागीदार बनने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने सिरमटोली चौक से लेकर राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ-सह-आरओबी परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस परियोजना से रांची शहर को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है और यह राजधानी के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देगा।
Read More: कार्तिक उरांव के नाम पर रखा गया सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम, बेटी गीताश्री उरांव ने कहा…
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की और राज्य के सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की परंपराएं और संस्कृति प्रकृति से जुड़ी हैं और पर्यावरण संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्य बिंदु (Key Highlights):
- मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया हरित झारखंड का संदेश
- सिरमटोली से मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड-आरओबी का उद्घाटन
- राज्य की संस्कृति और विकास को जोड़ा एक सूत्र में
- सरना स्थल पर की पूजा-अर्चना, राज्य की समृद्धि की प्रार्थना


विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









