West Bengal: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चलबलपुर इलाके से सरिया लदा एक ट्रक जब्त किया है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात चौरण्गी फांड़ी क्षेत्र के चलबलपुर इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने लोहा लदा ट्रक जब्त किया। मौके से ट्रक चालक सूर्यकांत मंडल को गिरफ्तार किया गया।
5 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग
गिरफ्तार चालक को शनिवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत मंडल की 5 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जब्त किए गए लोहे से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।










