Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

धनबाद में अपराधियों का तांडव जारी, तीन दिन में दो चोरी, दो छिनतई, एक गोली बारी की घटना घटी

चार थाना क्षेत्रों में तीन दिनों में चोरी, छिनतई और गोली बारी की घटना घटी है. एक तरफ धनबाद पुलिस अपराध को नियंत्रण करने की दिशा में ठोस पहल करती दिख रही है.

June 30, 2025
in झारखंड
A A
धनबाद में अपराधियों का तांडव जारी, तीन दिन में दो चोरी, दो छिनतई, एक गोली बारी की घटना घटी
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Murti Pathak/Dhanbad News: चार थाना क्षेत्रों में तीन दिनों में चोरी, छिनतई और गोली बारी की घटना घटी है. एक तरफ धनबाद पुलिस अपराध को नियंत्रण करने की दिशा में ठोस पहल करती दिख रही है, तो दूसरी ओर चोरी, छिनतई, और गोली बारी की घटना घट रही है. SSP प्रभात कुमार ने सभी थानों को सूचना तंत्र मजबूत करने के लिए निर्देश दिया है, उसके बाद भी अपराधी घटना को अंजाम देने में कामयाब हो रहे है. बीते दिनों पुलिसिया कार्यवाई में कई अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, उसके बाद भी अपराधियों के मन में डर नहीं दिख रहा है.

अपराधियों के नियंत्रण के लिए सिटी हॉक्स किया गया है लॉन्च

बीते कुछ दिन पहले सिटी हॉक्स को लॉन्च किया गया था. यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पेट्रोलिंग बाइक है. 50 सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया था. इसके बाद भी अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम देकर रहे है.

read more- शराब घोटाले के बाद अब ज़मीन घोटाला! निलंबित IAS विनय चौबे पर टूटा एक और कहर

तीन दिनों में सदर थाना, बैंक मोड़, धनसार, सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी घटना:-

ताजा मामला, रविवार को दिनदहाड़े सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टीलगेट दुर्गा मंडप के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक वृद्धा को निशाना बनाते हुए उनके गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए.पीड़ित वृद्ध महिला अपनी बहू मधुमिता और नाती-पोतों के साथ स्टीलगेट स्थित दुर्गा मंडप पहुंची थीं. मधुमिता ने बताया कि वह अपने बच्चों का एडमिशन नजदीक ही स्थित डांस क्लास में कराने आई थीं. बच्चे और वृद्धा बाहर खड़े थे, तभी दो बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे.दोनों अपराधियों ने पहले इलाके की रेकी की.

फिर दोनों युवक तेजी से वृद्धा के पास आया और उनके गले से सोने की चेन झपट ली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.मधुमिता ने बताया कि उनकी सास ने साहस दिखाते हुए कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया, पीड़ित परिवार ने तत्काल सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.बताया जा रहा है कि वृद्धा के गले से छीनी गई सोने की चेन का वजन लगभग 10 ग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है.

read more- JLKM अध्यक्ष जयराम महतो बाल-बाल बचे, धनबाद-पुरूलिया रोड पर स्कॉट गाड़ी पलटी

बीते दिनों 4 घटना घटी:-

बीते दिनों शुक्रवार को धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर नगर में आर्मी जवान के बंद घर को चोरों निशाना बनाया. जहां चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है.दूसरा मामला शुक्रवार की शाम सरायढेला महावीर गैस एजेंसी के पास चैन छिनतई की घटना घटी. दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरनापाडा में शनिवार को चोरों ने एक जेवेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया है. जहां चोरों ने लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए है.तीसरी घटना शनिवार को शनिवार की देर रात बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर के आरा मोड़ के पास फायरिंग की घटना घटी. घटना स्थल से एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया.

Related Posts

Jharkhand Devasi Hembram daughter of Jamtara won a gold medal in Thailand; Babulal Marandi felicitated her
झारखंड

Jharkhand के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में जीता गोल्ड मेडल, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

May 19, 2026
DRDO Employee Dies in Ramgarh: Seen Roaming Alone at Night; Body Found Hanging from a Tree in the Morning
Breaking News

रामगढ़ में छुट्टियों पर घर आए DRDO कर्मी की मौत, रात को अकेले घूमते दिखे, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

May 19, 2026
Dhanbad: Attempted Robbery of Man Returning from Bank; Two Accused Arrested Thanks to Vigilance of Locals
क्राइम

Dhanbad में बैंक से लौट रहे व्यक्ति से छिनतई की कोशिश, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

May 19, 2026
Next Post
BPSC-71st-Notification-2025

BPSC 71वीं भर्ती 2025: आज अंतिम मौका! जानिए आवेदन प्रक्रिया

Bhognadih became a battleground on Hul Diwas, tribals clashed with bows and arrows, lathicharge caused chaos

Breaking News: हूल दिवस पर जंग का मैदान बना भोगनाडीह, तीर-धनुष लेकर भिड़े आदिवासी, लाठीचार्ज से मची अफरा-तफरी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Devasi Hembram daughter of Jamtara won a gold medal in Thailand; Babulal Marandi felicitated her

Jharkhand के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में जीता गोल्ड मेडल, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

May 19, 2026

रामगढ़ में छुट्टियों पर घर आए DRDO कर्मी की मौत, रात को अकेले घूमते दिखे, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

Dhanbad में बैंक से लौट रहे व्यक्ति से छिनतई की कोशिश, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra