Jharkhand News: गोविंदपुर क्षेत्रीय अस्पताल का जीर्णोद्धार कार्य वर्षों से ठप पड़ा है। वर्ष 2017 में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान अस्पताल का एक हिस्सा तोड़ा गया था, लेकिन अब तक मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है।
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में चारदीवारी, भवन की मरम्मत, खरपतवार सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था, पार्किंग, लाइटिंग और बागवानी जैसी सुविधाएँ पूरी तरह उपेक्षित हैं। प्रबंधन और केंद्रीय कल्याण बोर्ड केवल कागजी कार्रवाई और निरीक्षण तक सीमित हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसी परिसर से ब्लॉक-4, न्यू गोविंदपुर और न्यू आकाशकिनारी डिस्पेंसरी संचालित हो रही हैं, जिससे हजारों श्रमिकों का स्वास्थ्य इसी अस्पताल पर निर्भर है। बजट उपलब्ध होने के बावजूद कार्य शुरू न होने पर संघ ने कड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।












