गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

सहायक आचार्य के संशोधित रिजल्ट से सैंकड़ों अभ्यर्थियों के सपने टूटे!

झारखंड में आप सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपमें बड़ी हिम्मत होनी चाहिए. झारखंड में एक तो नियुक्ति निकलती नहीं है

सितम्बर 28, 2025
in करियर, झारखंड Jharkhand News
A A
सहायक आचार्य के संशोधित रिजल्ट से सैंकड़ों अभ्यर्थियों के सपने टूटे!
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड में आप सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपमें बड़ी हिम्मत होनी चाहिए. झारखंड में एक तो नियुक्ति निकलती नहीं है, नियुक्ति निकलती है तो परीक्षा नहीं हो पाती है और अगर गलती से सरकार परीक्षा ले भी लेती है तो या तो रिजल्ट जारी नहीं होते हैं और अगर होते भी हैं तो वो बाद में रद्द भी किए जा सकते हैं इसलिए अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी पाना चा रहे हैं तो आपने बहुत ज्यादा हिम्मत होनी चाहिए.क्योंकि यहां नौकरी देने के बाद हाथ से वापस भी ले ली जाती है.

Table of Contents

Toggle
  • सैकड़ों अभ्यर्थियों के सपने चूर
  • सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी
  • अगस्त में जारी हुए थे रिजल्ट
  • 285 उम्मीदवार हुए बाहर
  • आयोग ने क्या कहा
  • अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरु
  • क्या करेंगे अभ्यर्थी

सैकड़ों अभ्यर्थियों के सपने चूर

हम बात कर रहे हैं सहायक आचार्य नियुक्ति के संदर्भ में. दरअसल, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सहायक आचार्य का संशोधित रिजल्ट जारी किया गया जिसके बाद सैकड़ों अभ्यर्थियों के सपने आंख के सामने ही चूर हो गए.

सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति के तहत सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी किया. इस संशोधित परिणाम में कुल 2748 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए । लेकिन इससे पहले जब आयोग ने परिणाम जारी किए थे तब 3033 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस तरह संशोधित परिणाम में पूर्व के परिणाम की तुलना में 285 अभ्यर्थी कम उत्तीर्ण हुए।

अगस्त में जारी हुए थे रिजल्ट

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी होते ही हजारों अभ्यर्थियों के सपने अचानक बिखर गए हैं.

पिछले साल 26 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित सहायक आचार्य परीक्षा के नतीजे अगस्त में आए थे. तब 10,570 उम्मीदवार सफल घोषित हुए थे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद आयोग ने संशोधित सूची जारी की. अब सफल उम्मीदवारों की संख्या घटकर 9,448 रह गई. यानी 1122 अभ्यर्थी जो पहले चयनित थे, अब असफल घोषित कर दिए गए हैं.

285 उम्मीदवार हुए बाहर

प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए चयनित 384 उम्मीदवारों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं. कक्षा 6 से 8 के विज्ञान-गणित में 207, भाषा में 246 और सामाजिक विज्ञान में 285 उम्मीदवार बाहर हो गए. यह बदलाव उन युवाओं के लिए बेहद कठिन है, जिन्होंने तैयारी में वर्षों समय दिया था और मेहनत की थी.

Read More: सोना फिर महंगा हुआ, 1.15 लाख पार! निवेशकों की जेब पर बोझ बढ़ा, जानिए आज का भाव

आयोग ने क्या कहा

अब इस मामले को लेकर आयोग और विभाग के पदाधिकारी किसी भी अतिरिक्त कदम से इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि संशोधित परिणाम तकनीकी त्रुटियों को ठीक कर जारी किया गया है और अब यही अंतिम माना जाएगा.

अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरु

लेकिन अभ्यर्थी मानने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि इस राज्य में उनके सपने टूट रहे हैं और मेहनत की कोई कद्र नहीं हो रही. कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो चुका है.

क्या करेंगे अभ्यर्थी

आयोग के द्वारा दो बार रिजल्ट जारी करने के बाद अभ्यर्थियों में मायूसी है. जो अभ्यर्थी पहले सफल हुए, अपनी नौकरी लगने का जश्न मनाया और अब वहीं अभ्यर्थियों की छंटनी हो गई. अब उनका क्या होगा.

 

Khabar Mantra
Khabar Mantra

Related Posts

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
कोडरमा Koderma

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

जुलाई 23, 2026
परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार
रांची Ranchi

परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार

जुलाई 23, 2026
Congress holds a protest against the NEET paper leak and the brutal treatment of students in Delhi.
झारखंड Jharkhand News

Neet Paper लीक, दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता के विरुद्ध कांग्रेस का धरना

जुलाई 23, 2026
Next Post
Breaking: सड़क हादसे के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर हमले से स्टाफ हड़ताल पर

Breaking: सड़क हादसे के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर हमले से स्टाफ हड़ताल पर

जुबिन गर्ग

जुबिन गर्ग केस में नया मोड़: इवेंट मैनेजर पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

जुलाई 23, 2026

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

Breaking News: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बवाल! कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार

Neet Paper लीक, दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता के विरुद्ध कांग्रेस का धरना

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में झारखंड की आवाज, संत जेवियर्स कॉलेज रांची के प्राचार्य ने खनन से विस्थापन पर रखा शोध

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra