Bokaro Treasury Scam: बोकारो जिले में कोषागार घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, घोटाले की रकम लगातार बढ़ती जा रही है। शुरुआत में यह राशि 3 करोड़ 15 लाख बताई गई थी, जो बाद में बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार हुई और अब जांच में यह आंकड़ा 6 करोड़ रुपये के पार पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।
Read More- Big Breaking : जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, आवास से मिला था 500 के नोटों के बंडल
Bokaro Treasury Scam: फर्जी निकासी में कई लोगों के नाम शामिल
उपायुक्त अजय नाथ झा के अनुसार, यह मामला वर्ष 2016 से जांच के अधीन है, जिसमें पुलिस विभाग के एक लेखपाल द्वारा अवैध निकासी की बात सामने आई है। शुरुआती जांच में राम नरेश सिंह, उपेंद्र सिंह और एस कुमार सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके नाम पर फर्जी निकासी की गई।
Read More- Big Breaking : 15 अप्रैल को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों लगेगी मुहर
Bokaro Treasury Scam: दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा-DC
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है, जबकि राज्य स्तर पर भी अलग से जांच जारी है।
Read More- Dhanbad News: Sorry बाबू माफ कर दो, प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने हद पार-जाने पूरा मामला
डीसी ने स्पष्ट कहा है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








