विभिन्न राशियों के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा. यहाँ मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए भविष्यफल दिया गया है: देखिए आज आपका दिन कैसा रहेगा..
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना दिख रही है. जो लोग रोजगार में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा. आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक नया काम दिखेगा. आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहेगा, इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है. यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो उसके कष्टों में भी आज कुछ वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आज आपको अपने किए गए कार्यों के उत्तम फल प्राप्त होंगे. आज आपको अपने माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. यदि आप आज किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो आप कर सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति से आपकी कोई नाराजगी चल रही थी. आपको अपने माता-पिता की सलाह से अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा. आज आपको साहस पूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करना होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा. आज आपको अपनी धन संबंधी योजनाओं पर भी निवेश करना होगा.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. विद्यार्थी यदि अपने गुरु के प्रति भक्तिभाव और निष्ठा रखेंगे, तो आज उनको लाभ प्राप्त होगा. व्यापार में आज आपको नए नए माध्यमों से धन लाभ मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है. प्रातः काल ही धन संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. जातक महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में असफल रह सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा. प्रातः काल किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है. पड़ोसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सतर्क रहें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. छोटी-छोटी योजनाएं बनाएंगे और उन्हें समय पर पूर्ण कर लेंगे. व्यापार-व्यवसाय बढ़ेगा. व्यवसाय को लेकर भ्रमण पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि व विवेक से किए गए निर्णयों में शुभ परिणाम लेकर आएगा. आज यदि आप अपने घर व नौकरी से संबंधित कोई भी निर्णय करें, तो बुद्धि व विवेक से करें.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपका अपने भाइयों से रिश्ता मजबूत होगा. आज आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. आज आप अपने परिजनों के साथ दिन व्यतीत करेंगे.













