Today’s Horoscope: आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है और शनिवार का दिन है। आज का दिन कई मायनों में खास है, क्योंकि आज दोपहर तक चतुर्थी तिथि रहेगी और शाम तक रेवती नक्षत्र का प्रभाव दिखेगा। साथ ही आज ‘वैनयाकी श्री गणेश चतुर्थी’ का व्रत भी है, जो विघ्नहर्ता की कृपा पाने का बड़ा मौका है। हालांकि, आज पंचक भी लगा है, इसलिए कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। जानिए आज कैसा रहेगा आज का राशिफल।
Today’s Horoscope: जाने किन राशि वालों के चमकेंगे सितारे?
मेष राशि: आज आप जोश से भरे रहेंगे। भाई-बहनों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बस ध्यान रखें कि फालतू की बहस में न पड़ें। अगर आप कपड़ों के बिजनेस में हैं, तो आज छप्पर फाड़ मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिए योग-ध्यान को अपनाएं।
वृष राशि: आपके लिए खुशियों भरा दिन है। पुराने रुके काम आज गति पकड़ेंगे। मां के साथ धार्मिक कार्यों में समय बिताएं, मन को शांति मिलेगी। शादी के इच्छुक कुंवारे लोगों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता दस्तक दे सकता है।
मिथुन राशि: बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में किसी अनुभवी से राय जरूर लें। घर से बिजनेस शुरू करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन ‘लकी’ है। सिंगर्स को कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है।
कर्क राशि: राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज वाह-वाही वाला दिन है। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है, कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा, बस शाम को कुछ मीठा बनाकर खिलाएं।
सिंह राशि: आज मन को शांत रखकर काम करें, सफलता कदम चूमेगी। पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। पुराने मसलों को लेकर मन थोड़ा उलझ सकता है, लेकिन दोस्तों का साथ आपको इससे बाहर निकाल लेगा।
कन्या राशि: स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन है, किसी एग्जाम का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। जो लोग मीडिया या ग्लैमर वर्ल्ड में हैं, उनके काम की तारीफ होगी। लवमेट्स के लिए भी दिन रोमांटिक रहेगा।
तुला राशि: बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ होने के संकेत हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह किसी टॉनिक की तरह काम करेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें, सतर्क रहें। स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: बड़ी कंपनियों से नौकरी के बुलावा आ सकता है। आज आप कुछ नया सीखेंगे। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को मोटा मुनाफा होने के योग हैं। घर में मेहमानों की रौनक रहेगी।
धनु राशि: दिन की शुरुआत बढ़िया मूड के साथ होगी। सिविल इंजीनियर्स और राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। आप दूसरों की भावनाओं को लेकर भावुक रहेंगे, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
मकर राशि: आज शांति से काम निपटाएं, जल्दबाजी न करें। व्यापार की रफ्तार बढ़ेगी। शिक्षकों का मार्गदर्शन छात्रों का भविष्य संवारने में मदद करेगा। पुराने निवेश का अच्छा फल आज मिल सकता है।
कुंभ राशि: पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है। रुके हुए कामों को नए सिरे से शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मीन राशि: आज अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। लवमेट्स के साथ डिनर और मूवी का प्लान बन सकता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









