Ranchi: झारखंड में डोमिसाइल और स्थानीयता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए आंदोलनकारियों की 23वीं पुण्यतिथि कल संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह जानकारी झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने दी।
उन्होंने कहा कि 24 जुलाई 2002 को डोमिसाइल आंदोलन के दौरान अपने हक, अधिकार, अस्तित्व और राज्य की नौकरियों में हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करते हुए कैलाश कुजूर, विनय तिग्गा और संतोष कुंकल ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन तीनों क्रांतिकारी शहीदों की याद में कल मेकॉन कॉलोनी, डोरंडा स्थित त्रिमूर्ति चौक पर सुबह 11 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे।
Read More: झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ
विजय शंकर नायक ने कहा कि यह दिवस झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और डोमिसाइल नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। उन्होंने झारखंड के सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम जनता से अपील की कि वे इस आयोजन में शामिल होकर शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लें।












