Trump on PM Modi:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना महान दोस्त बताते हुए कहा कि वे पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन है। दरअसल अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जरिए लोगों को संबोधित किया और भारत- अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया था।
Read More: पलामू में ऑनर कीलिंग, बेटी के प्रेम संबध ने नाराज पिता ने उतारा मौत के घाट
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मुझे भारत से प्यार है। प्रधानमंत्री मोदी महान है, वे मेरे दोस्त है। भारत अमेरिका पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। अगर भारत को कभी भी मदद की जरूरत पड़ती है, तो अमेरिका हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा। इधर ट्रम्प के इस बयान को भारत- अमेरिका संबंधों में बढ़ती नजतीकियां बताई जा रही है। साथ ही ट्रेड डील के सकारात्मक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। बता दें कि इंडो-पैसिफिक, रक्षा, एआई, सेमीकंडक्टर और उर्जा सेक्टर में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए कुछ टैरिफ को भी कम किया गया है। जिससे यह व्यापारिक रिश्तों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारत-अमेरिका के रिश्ते बढ़ रहे है. जयशंकर
वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मुद्दे पर कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे है। पीएम मोदी औऱ राष्ट्रपति ट्रम्प ने दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि व्यापार, रक्षा, उर्जा जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मजबूती से काम कर रही है। भारत और अमेरिका आंतकवाद के खिलाफ भी मिलकर काम कर रहा है। आपकों बता दें कि मार्को रूबियो 26 मई को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।
अब तो अच्छे दिन आकर ही मानेंगे. झामुमो
इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ट्रम्प के इस बयान और वायर वीडियो पर पलटवार किया है। झामुमो ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि, “ अब तो बस इसी का इंतज़ार था… अब डॉलर 50 रुपया हो जाएगा, पेट्रोल 60 रुपये, सरसों तेल 70 रुपये, स्मार्ट सिटी बन जाएंगे, सबके खातों में 15 लाख आएंगे, किसानों की आय दोगुनी होगी, हर साल 2 करोड़ नौकरी मिलेगी, काला धन वापस आएगा, गैस सिलेंडर सस्ता होगा, ट्रेन समय पर चलेगी, महंगाई गायब होगी और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो जाएगा… अब तो अच्छे दिन आकर ही मानेंगे।”
झामुमो के इस पोस्ट के बाद झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी शांत नजर आ रही है। लेकिन विपक्षी दल इसे केंद्र सरकार की विदेश नीति औऱ पुराने चुनावी वादों से जोड़कर देख रही है। जबकि भाजपा समर्थक इसे भारत- अमेरिका संबंधों की मजबूती की बात कहते नजर आ रहे है।








