Palamu: पलामू जिले से दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में एक पिता ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने देर रात सो रही बेटी पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बेटी की तस्वीर युवक के साथ देखकर पिता ने उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार आरोपी पिता अगस्त कुमार को अपनी बेटी अंजली के प्रेम संबंध पर शक था। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने बेटी को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते देखा था। साथ ही मोबाइल में कुछ फोटो देखने के बाद वह काफी नाराज चल रहे थे। इसी गुस्से में रविवार देर रात उन्होंने अपनी बेटी के कमरे में घुसकर उस पर टांगी से हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि अंजली की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More- Breaking News: झारखंड में फिर एक बार कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
घटना को अंजाम देने के बाद पिता फरार
घटना के समय घर में अंजली की मां और भाई भी मौजूद थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पिता फरार हो चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read More- रातू काठीटांड़़ में भीषण सड़क हादसा, 9 घायल दो गंभीर
लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








