Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

MP के मंडला जिले में दो खूंखार महिला नक्सली ढेर, दाेनाें पर था 28 लाख का इनाम

April 2, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। नक्सल विरोधी अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस और सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मंडला जिले में बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडिदादर और गन्हेरिदादर के जंगल में बुधवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मौके से एक एसएलआर, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और दैनिक जरूरत का सामान बरामद किया है। पुलिस व सुरक्षाबल इलाके में अन्य नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सुरक्षाबलाें की इस सफलता के लिए उनकी सराहना की है।

एएसपी आदर्शकांत शुक्ला (नक्सल ऑपरेशन) ने आज बताया कि सुरक्षाबलों ने माओवादियों के विरुद्ध लगातार आक्रामक कार्यवाही की जा रही है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुंडीदादार-गनेरीदादर-परसाटोला जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों को जंगल में भेजा गया था। बुधवार सुबह सर्चिग के दौरान सुरक्षाबलों पर माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षाबलों ने आत्मरक्षार्थ सूझबूझ से जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो वर्दीधारी हार्डकोर महिला नक्सली मारी गईं।

एएसपी शुक्ला ने बताया कि मृतक नक्सलियों की पहचान एसीएम ममता उर्फ रामबाई पत्नी राकेश ओडी एसजेडसीएम केबी डिवीजन, निवासी- मुरकुडी, थाना-कोरची, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र और एसीएम प्रमिला उर्फ मासे मंडावी, भोरमदेव एरिया कमेटी, निवासी पालीगुढेम, थाना-चिंतलनार, जिला-सुकमा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों नक्सलियों पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों के कब्जे से एक एसएलआर रायफल तथा एक अन्य रायफल, भरी मैगजीन, एक वॉकीटॉकी सेट तथा चाकू बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घने जंगल का फायदा उठाकर भागे अन्य माओवादियों की तलाश में सुरक्षा बल मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास सघन सर्चिग अभियान चला रहे हैं।

Related Post

RIMS: LPG crisis impacts kitchens, patients' food menus may change

RIMS: किचन पर LPG संकट का असर, मरीजों के खाने के मेन्यू में हो सकते हैं बदलाव

March 15, 2026
श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026
Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

March 10, 2026
Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026

सुरक्षाबलों की इस सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुलिस अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य एवं सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से बताया कि आज मंडला जिले के बिछिया थाना अंतर्गत घने जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के हॉकफोर्स के जवानों ने 14-14 लाख की दो इनामी महिला नक्सलियों को ढेर कर हथियार, एसएलआर राइफल एवं अन्य सामग्री बरामद की है। इस वीरता एवं शौर्य के लिए मैं सुरक्षाबल के सभी जवानों का अभिनन्दन करता हूं। निश्चितरूप से इस सफलता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च, 2026 तक भारत को नक्सल समस्या से पूर्णतः मुक्त करने के संकल्प को गति मिलेगी। देश और मध्य प्रदेश पूर्णतः आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद से मुक्त होगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल की सजगता से मंडला जिले में चौदह लाख की इनामी दो महिला नक्सलियों का एनकाउंटर और रतलाम में जयपुर सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपित एवं एनआईए के मोस्ट वांटेड पांच लाख रुपये के इनामी आतंकी फिरोज खान को विशेष ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया। इस सफलता के लिए मैं मध्य प्रदेश पुलिस बल को बधाई देता हूं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पहली बार डेढ़ माह की अवधि में छह नक्सलियों को दो मुठभेड़ों में ढेर किया गया है। इससे पहले 19 फरवरी को बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई थीं। यह सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सदस्य थीं। इनमें से एक नक्सली आशा पर 14 लाख रुपये का इनाम था।

Related Posts

RIMS: LPG crisis impacts kitchens, patients' food menus may change
Uncategorized

RIMS: किचन पर LPG संकट का असर, मरीजों के खाने के मेन्यू में हो सकते हैं बदलाव

March 15, 2026
श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
Uncategorized

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026
Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Uncategorized

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

March 10, 2026
Next Post

अमित शाह का अखिलेश पर तंज, कहा- आप 25 साल तक सपा अध्यक्ष बने रहेंगे

होप हॉस्पिटल में न्यूरो और किडनी के रोगियों का इलाज करेंगे आर्किड अस्पताल के चिकित्सक

होप हॉस्पिटल में न्यूरो और किडनी के रोगियों का इलाज करेंगे आर्किड अस्पताल के चिकित्सक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

Jharkhand News: धनबाद के मेमको मोड़ पर लक्ष्मी मार्बल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra