Ranchi: झारखंड पुलिस एक बार फिर विवादों और सवालों के घेरे में है। दरअसल गुमला जिले से सामने आए एक के बाद एक वायरल फोटो और वीडियो ने पूरे पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपको बता दे कि आपत्ति जनक फोटो वायरल होने के बाद जहां देर शाम दो इंस्पेक्टरों पर कार्रवाई कर सस्पैंड कर दिया गया है। तो वहीं एक ASI का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वर्दी की मर्यादा बार-बार क्यों तार-तार हो रही है।
ASI मनोज कुमार पासवान का आपत्तिजनकवीडियो हो रहा वायरल
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में गुमला में तैनात ASI मनोज कुमार पासवान एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि वीडियो की रिकॉर्डिंग खुद ASI द्वारा ही की गई है। सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग वीडियो वायरल होने की चर्चा है। हालांकि वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि खबर मंत्र नहीं करता, लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
मनोज कुमार पर पहले भी लग चुका है आरोप
बताया जा रहा है कि ASI मनोज कुमार पासवान का नाम इससे पहले भी गंभीर आरोपों में सामने आ चुका है। कुछ साल पहले एक महिला सिपाही ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला कर्मी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। आरोप था कि आरोपी ASI ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए और बाद में उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकी देने लगा।
2025 में मनोज कुमार को भेजा गया है जेल
शिकायत में महिला ने यह भी बताया था कि उसके पति पुलिस विभाग में कार्यरत थे और नक्सली हिंसा में उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद नौकरी से जुड़े कामों के सिलसिले में उसका पुलिस विभाग में आना-जाना होता था। इसी दौरान उसकी पहचान मनोज कुमार पासवान से हुई थी। आरोप यह भी लगा था कि ASI ने एक अन्य सहायक महिला पुलिसकर्मी का भी शोषण किया था। इस मामले में वर्ष 2025 में उसे जेल भेजा गया था। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था।
दो इंस्पेक्टर हो चुके है सस्पेंड
इधर, गुमला में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है। रविवार देर शाम गुमला पुलिस अधीक्षक ने गुमला थाना प्रभारी मनोज करमाली और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी के साथ एक तस्वीर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
Read More- झारखंड पुलिस की वर्दी में इश्क़ का ऐसा खुमार! ‘रंगीन तस्वीरों’ ने मचाया बवाल
ध्यान रहे कि मनोज कुमार पासवान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो काफी आपत्तिजनक है, इस वीडियो के सामने आने के बाद गुमला पुलिस की कार्यशैली पर एक नहीं बल्कि काफी सवाल खड़े हो रहे है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे है, कि कानून व्यवस्था संभालने वाले ही इस तरह की हारकर करे तो जिले का क्या होगा।
आदित्य सिंह की रिपोर्ट–

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











