बड़ी खबर: झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीए संजीव कुमार लाल को बेल मिल गई है। पूर्व मंत्री पर टेंडर कमीशन घोटाले का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
बड़ी खबर: करोड़ों की नकदी और डायरी का रहस्य
बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आलमगीर आलम को 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था।ED ने आलमगीर आलम के करीबियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी करते हुए 32.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की गई थी।
ED का दावा था कि संजीव लाल के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें टेंडर कमीशन का पैसा मंत्री तक पहुँचने का जिक्र था। हालांकि, सुनवाई के दौरान आलमगीर के वकीलों ने दलील दी कि उनके पास से सीधे तौर पर कोई रिकवरी नहीं हुई है और न ही कोई प्रत्यक्ष आरोप सिद्ध हुआ है।
Read More- गुमला में 24 घंटे के भीतर दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब ASI का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल
बड़ी खबर: हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से मिली संजीवनी
इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद आलमगीर आलम ने देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अंततः उन्हें राहत प्रदान की। झारखंड में विधानसभा चुनावों की आहट के बीच इस फैसले को विपक्षी गठबंधन के लिए एक बड़ी नैतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।
Read More- झारखंड पुलिस की वर्दी में इश्क़ का ऐसा खुमार! ‘रंगीन तस्वीरों’ ने मचाया बवाल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












