Jamshedpur : जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक घर से ट्रिपल मर्डर केस ने सनसनी मचा दी है। एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर L5/13 में रहने वाले एक रिटायर्ड शख्स ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी शख्स ने खुद पुलिस को दी जानकारी
पुलिस के अनुसार आरोपी रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद सिंह ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पूरी रात शवों के साथ घर में ही रहा और सुबह खुद डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मृतकों की पहचान सरिता सिंह, गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और बेटे रविशेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुप्रिया की शादी हो चुकी थी और वह करीब तीन माह की गर्भवती थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Read More- बड़ी खबर: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पीए संजीव कुमार लाल को मिली बेल
पारिवारिक विवाद हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह मान रही है। जानकारी के मुताबिक, फरवरी में रिटायरमेंट के बाद से परिवार में तनाव और विवाद बढ़ गया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है।
Read More- गुमला में 24 घंटे के भीतर दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब ASI का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। यह वारदात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास के पास हुई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











