Career News: UPSC ने 2025 की सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 25 मई को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,161 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. अब इन सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा, जो कि 22 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है.
UPSC मेन्स परीक्षा की तैयारी शुरू, जानिए आगे की प्रक्रिया
UPSC द्वारा पहले से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 22 अगस्त से प्रस्तावित है. हालांकि, इसमें बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. मेन्स में बैठने के लिए चयनित कैंडिडेट्स को अब दोबारा आवेदन करना होगा और DAF (Detailed Application Form) भरना अनिवार्य होगा.
इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट का क्या है प्रोसेस?
मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
कितना जा सकता है जनरल का कट-ऑफ?
Physics Wallah द्वारा साझा किए गए अनुमान के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए इस साल कट ऑफ 80 से 85 अंकों के बीच रह सकता है.













