US Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता बेहद करीब है और अगर डील होती है तो तेल की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
US Iran War : ईरानी मीडिया ने दावे को किया खारिज
हालांकि ईरानी मीडिया ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे गलत बताया है। वहीं होर्मुज संकट को लेकर आज 40 देशों की अहम वर्चुअल बैठक होने जा रही है, जिसकी अगुवाई फ्रांस और ब्रिटेन करेंगे। खास बात यह है कि इस बैठक में अमेरिका शामिल नहीं होगा।
Read More- Youtube Shorts से परेशान हैं- आ गया ‘Zero Minute’ फीचर, एक क्लिक में गायब हो जाएंगी सारी रील्स
US Iran War : इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर सहमत
इसी बीच अमेरिका की पहल पर इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। इसका मकसद स्थायी शांति वार्ता को आगे बढ़ाना है।
Read More- US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही ठप! ईरान ने अमेरिका को दे डाली ये खुली धमकी
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तैनात सैनिकों को फिर से तैयार किया जा रहा है। अगर बातचीत फेल होती है तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं। वहीं अमेरिकी संसद में ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव भी खारिज हो गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









