Bokaro: बोकारो जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। वीडियो में दिखाया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र चौफान उत्तरी की सेविका कुमारी सीमा ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया। इस गंभीर आरोप के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेविका को उसके पद से चयनमुक्त कर दिया।
वायरल वीडियो के बाद जांच समिति गठित
बताते चलें कि 22 मई को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। जांच समिति ने मामले की गहनता से जांच की और पाया कि सेविका कुमारी सीमा ने वाकई लाभुकों से रुपये लिए। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से इस अनियमितता की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।
सेविका को किया गया चयनमुक्त
जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्र चौफान उत्तरी कोड संख्या-20355020112 की सेविका कुमारी सीमा को तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त करने का निर्णय लिया। डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या लाभुकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भविष्य में भी होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इससे यह संदेश गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल योग्य लाभुकों तक ही पहुंचेगा और किसी को भी भ्रष्टाचार करने की छूट नहीं होगी।
Read More- Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, 40 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








