Breaking News: तमिल सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख Vijay की जनसभा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक मंच के सामने गिर पड़ा। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार यह घटना सलेम में आयोजित Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की रैली के दौरान हुई। Salem Police के एक अधिकारी ने बताया कि युवक भाषण के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक कौन था?
मृतक सलेम के सेव्वैपट्टाई इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वह चांदी से जुड़ा मजदूरी का काम करता था। परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह विजय की रैली में दर्शक के तौर पर शामिल होने आया था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Breaking News: पहले भी सुर्खियों में रही रैली
कुछ महीने पहले करूर में आयोजित विजय की एक रैली के दौरान भगदड़ मचने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोगों की जान जाने की खबरें आई थीं। इस घटना के बाद भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे।
Breaking News: भाषण में DMK और AIADMK पर निशाना
सलेम की रैली में विजय ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वोटरों से अपील की कि वे पार्टी के ‘सीटी’ निशान पर वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अन्य पार्टियां पैसे की पेशकश करें तो उसे मना न करें, लेकिन वोट TVK को दें।
अपने संबोधन में विजय ने सत्ताधारी Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और मुख्य विपक्षी All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां चुनाव जीतने के लिए गठबंधन पर निर्भर रहती हैं, लेकिन शासन के समय अकेले काम करती हैं।













