Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

विनोद पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष हेमंत सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला…

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा नेताओं बाबूलाल मरांडी एवं अन्य के बयानों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष हेमंत सोरेन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर झूठ और अफवाहों का सहारा ले रहा है।

September 22, 2025
in झारखंड
A A
Vinod Pandey targeted the BJP, saying, "The opposition is nervous due to the increasing popularity of the Hemant government..."

Vinod Pandey targeted the BJP, saying, "The opposition is nervous due to the increasing popularity of the Hemant government..."

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा नेताओं बाबूलाल मरांडी एवं अन्य के बयानों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष हेमंत सोरेन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर झूठ और अफवाहों का सहारा ले रहा है।

बाबूलाल मरांडी सरकार को बदनाम कर रहे हैं

उन्होंने आगे यह भी कहा कि मरांडी जिस तरह “लूट” और “घोटाले” के मनगढ़ंत किस्से गढ़कर मुख्यमंत्री और पुलिस महकमे को बदनाम करने का स्वांग रच रहे हैं, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है।

भाजपा के पास तथ्य के अभाव हैं

विनोद पांडेय ने कहा, “राज्य सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमेशा कहा है कि अगर किसी के पास कोई ठोस सबूत है तो वह उसे जांच एजेंसियों को सौंपे। लेकिन भाजपा के पास तथ्यों का अभाव है, इसलिए वह केवल प्रेस बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के सहारे जनता को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का उद्देश्य भ्रष्टाचार की जांच नहीं, बल्कि जनादेश से बनी सरकार की स्थिरता को नुकसान पहुंचाना है।

Related Post

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026

प्रशासनिक व्यवस्था को अस्थिर करने का लगाया आरोप

“मरांडी जी जिस तरह अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम लेकर अनर्गल बयान दे रहे हैं, वह प्रशासनिक व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास है। राज्य सरकार कानून के शासन में विश्वास रखती है और हर शिकायत का संज्ञान उचित मंच पर लिया जाता है।

‘झारखंड में कुपोषण भाजपा की देन है’

बच्चों के पोषण को लेकर लगाए गए आरोपों पर विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड में कुपोषण जैसी ऐतिहासिक समस्या भाजपा के लंबे शासनकाल की देन है।

हेमंत सरकार ने राज्य का पोषण आहार बजट बढ़ाया

हेमंत सरकार ने ‘पोषण अभियान’, आंगनबाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण और पोषण आहार बजट बढ़ाने जैसे ठोस कदम उठाए हैं। कोविड और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय नियमित करने और गर्भवती महिलाओं-बच्चों के लिए पोषण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को लागू करने का काम इस सरकार ने किया है।

भाजपा नेताओं को रचनात्मक सुझाव देने चाहिए

विनोद पांडेय ने दो टूक कहा कि भाजपा नेताओं को झूठे आरोपों के बजाय रचनात्मक सुझाव देने चाहिए। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास और सामाजिक न्याय के नए मानक स्थापित कर रहा है। आदिवासी, दलित, किसान, पिछड़ा वर्ग, महिला और युवा सही सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं तेजी से लागू हो रही हैं। भाजपा को यह स्वीकार करना चाहिए कि झारखंड अब घोटालों के अंधकार से निकलकर पारदर्शी शासन के उजाले की ओर बहुत आगे बढ़ चुका है।

Related Posts

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done
झारखंड

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी
झारखंड

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house
Breaking News

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Next Post
Ajay Rai again became the president of Jharkhand Energy Development Workers Union

अजय राय फिर बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष

Aaj ka Rashifal

23 सितंबर 2025 का राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें किसका दिन रहेगा खास?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra