Jharkhand News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली पड़े घाटशिला विधानसभा सीट पर आज मतदान जारी है. मतदाताओं में सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी हैं. जानकारी के मुताबिक, पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल 34.32% मतदान दर्ज किया गया. वहीं, प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है.
भाजपा का झामुमो पर गंभीर आरोप
इसी बीच, भाजपा ने झामुमो पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि, वोटिंग के दौरान कई बुथों पर पुलिस की मौजूदगी में बोगस वोटिंग के ज़रिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. इसकी शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग से की है. पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अदित्य साहू ने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है.
Read more- धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी, बेटी ईशा देओल ने बताई सच्चाई
संवदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती
सोमवार के ही प्रशासन की ओर से सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया था. इसके बाद DC और SP ने कई मतदान केंद्रों का जायजा भी लिया. वहीं, कई संवदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए, घाटशिला जनता से अपील की है कि, वे शांतिपूर्वक और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. बता दें, चुनाव के नतीजे की घोषणा 14 नवम्बर को की जाएगी.












