National News: West Bengal के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही लोकभवन और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा गई है।
DGP को तुरंत एक्शन लेने का निर्देश
West Bengal के लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ई-मेल भेजने वाले ने राज्यपाल को “उड़ा देने” की धमकी दी है। मगर हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने धमकी भरे ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को तुरंत कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया गया है।
Read more- झारखंड हाई कोर्ट को मिला नया Chief Justice, जानिए कौन है जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक?
केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट पर
West Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस पूरे घटना की जानकारी दे दी गई है। साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्यपाल की सुरक्षा में राज्य पुलिस और CRPF संयुक्त रूप से तैनात हैं।
मामले की जांच में जुटी West Bengal पुलिस
मालूम हो कि, Governor सीवी आनंद बोस को पहले से ही जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। जिसके तहत उनकी सुरक्षा में वर्तमान में करीब 60 से 70 केंद्रीय पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में लिया जा रहा है और जांच तेज कर दी गई है।













