गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

 बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में टेकऑफ से पहले किन मानकों का रखा जाता है ध्यान? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से उड़ान भरने से पहले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सख्त तकनीकी और सेफ्टी मानकों का पालन किया जाता है।

जनवरी 29, 2026
in Breaking News, रांची Ranchi
A A
What standards are considered before takeoff from Ranchi Airport? Read the full report.

What standards are considered before takeoff from Ranchi Airport? Read the full report.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से उड़ान भरने से पहले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सख्त तकनीकी और सेफ्टी मानकों का पालन किया जाता है। एयरपोर्ट डायरेक्टर और ड्यूटी सेल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, किसी भी फ्लाइट को टेकऑफ की अनुमति तभी दी जाती है जब वह तय सुरक्षा प्रक्रिया से पूरी तरह गुजर जाती है।

Table of Contents

Toggle
  •  सख्त मानकों के बावजूद Bird Hit बनी बड़ी चुनौती
  •  इंडिगो फ्लाइट से जुड़ा ताजा मामला (जून 2025)
  •  एयर एशिया फ्लाइट I5-632 की घटना (8 अगस्त 2020)
  • कोझिकोड हादसे के बाद बढ़ी थी देशभर में सतर्कता

टेकऑफ से पहले विमान के इंजन, फ्यूल सिस्टम, हाइड्रोलिक सिस्टम, ब्रेक, टायर और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम की गहन तकनीकी जांच की जाती है। किसी भी तरह की तकनीकी खामी सामने आने पर फ्लाइट को तुरंत रोक दिया जाता है या डिले किया जाता है। इसके साथ ही पायलट और केबिन क्रू की फिटनेस, अल्कोहल टेस्ट और मेडिकल क्लीयरेंस भी अनिवार्य रूप से जांची जाती है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: जेल जाने की परवाह नहीं-CJP ने कर दिया ऐलान, दिल्ली में इस दिन फिर करेगी प्रदर्शन
  • AG मोड़ के पास पूर्व अधिकारी से चेन छिनतई, एक महीने में कई अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
  • त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला

मौसम भी टेकऑफ की अनुमति में अहम भूमिका निभाता है। हवा की दिशा और गति, बारिश, कोहरा और विजिबिलिटी का आकलन कर ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल अंतिम क्लियरेंस देता है। रनवे की स्थिति, किसी अवरोध या पक्षियों की मौजूदगी की जांच के बाद ही विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है। वहीं यात्रियों, लगेज और फ्यूल के वजन का संतुलन भी सुनिश्चित किया जाता है, ताकि टेकऑफ के दौरान किसी तरह का जोखिम न हो।

Read More: 10 साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह! पहाड़ा राजा सोमा मुंडा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 6 और गिरफ्त में

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

 सख्त मानकों के बावजूद Bird Hit बनी बड़ी चुनौती

हालांकि इतनी सख्त जांच और मानकों के बावजूद रांची एयरपोर्ट पर समय-समय पर Bird Hit की घटनाएं सामने आती रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों की गतिविधि एक गंभीर चुनौती बनी हुई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

Bird Hit से निपटने के लिए रनवे पर Bird Scarer उपकरण, साउंड गन, सायरन और नियमित पेट्रोलिंग की जाती है। टेकऑफ से पहले पक्षियों की गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ मामलों में उड़ान को रोकना या आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा है।

 इंडिगो फ्लाइट से जुड़ा ताजा मामला (जून 2025)

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार, 2 जून 2025 को इंडिगो की एक फ्लाइट पक्षी से टकरा गई। इसके बाद विमान को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में सवार लगभग 175 यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की गई।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

 एयर एशिया फ्लाइट I5-632 की घटना (8 अगस्त 2020)

इससे पहले 8 अगस्त 2020 को भी रांची एयरपोर्ट पर Bird Hit का मामला सामने आया था। रांची से मुंबई के लिए रवाना होने वाली एयर एशिया की फ्लाइट I5-632 उड़ान भरने की तैयारी में थी।
एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर टेकऑफ के दौरान विमान पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उड़ान को तुरंत रोक दिया गया। इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे।

एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया था कि कंपनी का विमान VT-HKG रांची से मुंबई के लिए परिचालित किया जा रहा था और टेकऑफ के समय Bird Hit की घटना सामने आई।

कोझिकोड हादसे के बाद बढ़ी थी देशभर में सतर्कता

गौरतलब है कि रांची की यह घटना केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुए बड़े विमान हादसे के ठीक एक दिन बाद सामने आई थी। उस हादसे में दुबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रनवे से फिसलकर 35 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 190 यात्रियों में से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा मानकों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई थी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर और ड्यूटी सेल के अनुसार, रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली हर फ्लाइट कई स्तर की जांच और सख्त सुरक्षा मानकों के बाद ही टेकऑफ करती है। Bird Hit जैसी घटनाएं भले ही एक चुनौती बनी हुई हों, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई और तय प्रक्रियाओं के कारण अब तक बड़े हादसों को टालने में सफलता मिली है।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Breaking News: जेल जाने की परवाह नहीं-CJP ने कर दिया ऐलान, दिल्ली में इस दिन फिर करेगी प्रदर्शन
Breaking News

Breaking News: जेल जाने की परवाह नहीं-CJP ने कर दिया ऐलान, दिल्ली में इस दिन फिर करेगी प्रदर्शन

अक्टूबर 14, 2026
Former official's chain snatched near AG Turn; targeting of multiple officials within a month raises questions about the administration's functioning.
क्राइम Crime

AG मोड़ के पास पूर्व अधिकारी से चेन छिनतई, एक महीने में कई अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

अक्टूबर 14, 2026
त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला
झारखंड Jharkhand News

त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला

अक्टूबर 14, 2026
Next Post
Jharkhand News: NTPC की तीन खदानों का उत्पादन ठप, राज्य सरकार को करोड़ों का नुकसान

Jharkhand News: NTPC की तीन खदानों का उत्पादन ठप, राज्य सरकार को करोड़ों का नुकसान

Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर 'दादा'-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर 'दादा'-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

Where was Ranchi's first Durga Puja held? Discover its 187-year-old history.

रांची की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? जानें 187 साल पुराना इतिहास  

अक्टूबर 15, 2026

नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र, आरती और व्रत कथा

झारखंड में सुबह कुहासा, दिन में धूप; पलामू समेत 4 जिलों में बारिश के आसार

सौभाग्य योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिथुन को लोन में सफलता तो मकर को मिलेगी सरकारी राहत

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में झारखंड का कमाल, पूरव जैन ने जीता रजत पदक

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे नेता और अधिकारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts