Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा ने परिसीमन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने संकीर्ण हितों के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि परिसीमन पूरी तरह एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।
परिसीमन राजनीतिक खेल नहीं, संवैधानिक जिम्मेदारी: बीजेपी
उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुसार हर जनगणना के बाद परिसीमन किया जाना चाहिए, ताकि देश में बदलती जनसंख्या के आधार पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का सही प्रतिनिधित्व तय हो सके। वर्तमान समय में कई क्षेत्रों में जनसंख्या असंतुलन बढ़ गया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है।
मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया पहले ही दो बार 25-25 वर्षों के लिए स्थगित की जा चुकी है। ऐसे में अब इसे आगे बढ़ाना जरूरी है ताकि प्रत्येक नागरिक के मत का मूल्य समान हो सके और लोकतंत्र मजबूत बने।
सीटों में असमानता-एक वोट की कीमत होगी बराबर
उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक देश की जनगणना पूरी नहीं हुई है और न ही उसके आधिकारिक आंकड़े सामने आए हैं। इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल और संगठन बिना तथ्यों के डर और भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
Read More- कोडरमा में नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका की आनी थी बारात
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि परिसीमन किसी राज्य, क्षेत्र या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को संतुलित करने का एक संवैधानिक उपाय है। इस पर चर्चा केवल आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर ही होनी चाहिए।
Read More- कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
बिना आंकड़ों के ‘काल्पनिक डर’ क्यों
उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संविधान तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर भरोसा बनाए रखें। भाजपा का स्पष्ट मत है कि परिसीमन पर निर्णय तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार ही होना चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव या भ्रम के आधार पर।
Read More- बोकारो में मुहर्रम के दौरान दो दलित युवकों की पिटाई से बवाल, ग्रामीणोें के बीच घिरी पुलिस!

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









