Ranchi: जैप 1 स्थित प्रसिद्ध बुध मंदिर में बुधवार को बुध पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए उमड़े। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। विशेष पूजा के साथ-साथ भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा उपरांत प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।













