Religion News: शारदीय नवरात्रि का आज से यानी 22 सितंबर, 2025 से शुरु हो रहा है और बता दें शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा से होता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना विशेष महत्व रखती है क्योंकि वे शक्ति के प्रथम स्वरूप हैं। इस दिन की पूजा से मानसिक शांति, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। जानिए नवरात्रि के पहले दिन पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, कथा, आरती, रंग और भोग की पूरी जानकारी।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि
नवरात्रि के पहले दिन सबसे पहले विधि विधान से घटस्थापना करें। इसके बाद मां शैलपुत्री के समक्ष घी का दीपक जलाएं और फूल अर्पित करें। माँ को बर्फी, खीर और रबड़ी जैसे सफेद रंग के प्रसाद चढ़ाएं। मां के मंत्रों का जाप करें और पूजा के अंत में आरती करें। सभी में प्रसाद बांटें और मां के आशीर्वाद से आत्मिक शांति प्राप्त करें।
शुभ रंग
पहले दिन नारंगी, लाल और पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां शैलपुत्री का विशेष आशीर्वाद मिलता है और पूजा पूर्ण फलदायी होती है।
भोग
शैलपुत्री मां को सफेद रंग के भोग जैसे बर्फी, खीर, और रबड़ी चढ़ाने का विधान है।
आरती (Lyrics)
शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पूजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
मां शैलपुत्री की कथा
देवी भागवत पुराण के अनुसार, प्रजापति दक्ष ने यज्ञ में भगवान शिव और देवी सती को आमंत्रित नहीं किया। देवी सती ने इस अपमान को सहन नहीं किया और यज्ञ की वेदी में खुद को समर्पित कर दिया। बाद में देवी सती का पुनर्जन्म देवी पार्वती के रूप में हुआ, जिन्होंने तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया।
मां शैलपुत्री के मंत्र
- ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
- वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
read more- 22 सितंबर से नया GST सिस्टम लागू: जानिए क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?











