Desk : बिहार में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। इन सबसे बीच अब सबको टिकट मिलने और कटने की होड़ मच गई है। कई बड़े नेताओं का टिकट कट चुका है तो कई नए नेताओं को भी मौका मिल रहा है। इसी बीच चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को प्रशांत किशोर की जनसुराज ने टिकट दिया है।
Read More-एक झारखंडी सीएम सबपर भारी-घाटशिला में सीएम हेमंत सोरेन की हुंकार
मनीष कश्यप ने सभी नेताओं को दिया धन्यवाद
मनीष कश्यप अब पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट से मैदान में ताल ठोकते हुए नजर आएंगे। टिकट मिलने के बाद मनीष कश्यप ने पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर समेत नेताओं को धन्यवाद दिया है।
Read More-Breaking News : घाटशिला उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन ने किया नामांकन, सीएम हेमंत रहे मौजूद
चनपटिया को बदलने का वक्त आ गया है
अपने सोशल मीडिया साइट पर मनीष ने लिखा है कि आज जन सुराज पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और चनपटिया विधानसभा से मुझे पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, तथा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आगे उन्होने लिखा है कि अब समय है चनपनिया को बदलने का और जनता के हक की आवाज़ बनने का जन सुराज के सपने को साकार करने का। इस बार चटपनिया में बदलाव होगा।
Read More-प्यार या साज़िश! रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









