Zimbabwe vs Australia T20: टी-20 वर्ल्ड कप में रोमांच अपने चरम पर है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया है। वर्ल्डकप की दावेदार मजबूत ऑस्ट्रेलिया की टीम को जिम्बाब्वे ने कड़े मुकाबले में 23 रनों से करारी शिकस्त दी है। जिम्बाब्वे की टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पर यह दूसरी जीत है।
Zimbabwe vs Australia T20: महज 146 रन पर सिमट गई ऑस्ट्रेलियाई टीम
जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 64 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन जोड़े। 170 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 146 रन पर सिमट गई।
Zimbabwe vs Australia T20: ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार विकेट झटके
टीम की ओर से अकेले मैट रेनशॉ ने 65 रन की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। जिम्बाब्वे की ओर से तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके साथ इवांस ने भी अहम योगदान दिया।
इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की राह काफी मुश्किल हो गई है। ग्रुप बी में टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर आ गई है। सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उसे आगामी मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।













