Friday, May 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

14 जिलों के खजाने से 130 करोड़ गायब-बाबूलाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

May 15, 2026
in झारखंड, राजनीति
A A
14 जिलों के खजाने से 130 करोड़ गायब-बाबूलाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

14 जिलों के खजाने से 130 करोड़ गायब-बाबूलाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड में सामने आए बहुचर्चित ट्रेजरी महाघोटाले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के 14 जिलों के कोषागारों से करीब 130 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई है और यह मामला बिहार के चर्चित चारा घोटाले से भी बड़ा साबित हो सकता है।

कई बड़े अधिकारी और सफेदपोश घोटाले की जद में आ सकते हैं

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर समय रहते इस मामले की गंभीर जांच नहीं हुई, तो कई बड़े अधिकारी और राजनीतिक चेहरे इसकी जद में आ सकते हैं।

मरांडी के अनुसार, यह घोटाला सिर्फ वित्तीय गड़बड़ी नहीं, बल्कि पूरे राज्य में फैला एक संगठित आर्थिक अपराध है। हजारीबाग, बोकारो, पलामू, गढ़वा, रांची, गुमला, देवघर, जमशेदपुर और साहिबगंज समेत 14 जिलों में अवैध निकासी के मामले सामने आए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी के करोड़ों रुपये की निकासी असंभव

उन्होंने बोकारो ट्रेजरी मामले में गिरफ्तार लेखापाल कौशल पांडे को अकेला आरोपी मानने पर सवाल उठाए। मरांडी ने दावा किया कि बिना वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी के करोड़ों रुपये की निकासी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने बोकारो में मृतक सिपाही के नाम पर 63 बार वेतन ट्रांसफर होने का भी जिक्र किया।

हजारीबाग मामले को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। मरांडी ने कहा कि वहां ट्रेजरी से अवैध निकासी की रकम 30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों और उनके रिश्तेदारों के खातों का इस्तेमाल कर सरकारी पैसे की हेराफेरी की गई।

JAP-IT की भूमिका की जांच

पत्र में JAP-IT की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है। मरांडी ने कहा कि ई-कुबेर सिस्टम में तकनीकी छेड़छाड़ के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग और पेयजल विभाग में भी करोड़ों की अवैध निकासी के मामले सामने आ चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखने और सच सामने लाने के लिए पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी CBI से कराना बेहद जरूरी है। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Related Posts

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से माझी परगना महल का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, PESA पर हुई चर्चा
झारखंड

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से माझी परगना महल का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, PESA पर हुई चर्चा

May 15, 2026
झारखंड में तेल की भारी किल्लत-मंत्री इरफान अंसारी ने सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
झारखंड

झारखंड में तेल की भारी किल्लत-मंत्री इरफान अंसारी ने सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

May 15, 2026
DC Manjunath Bhajantri conducts surprise inspection at Sadar Hospital, takes strict action against irregularities in medicine distribution
झारखंड

सदर अस्पताल में DC मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, दवा वितरण में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई

May 15, 2026
Next Post
झारखंड में अब नहीं होगी डॉक्टरों की कमी-केन्द्र सरकार ने MBBS और PG सीटों में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से माझी परगना महल का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, PESA पर हुई चर्चा

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से माझी परगना महल का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, PESA पर हुई चर्चा

May 15, 2026

झारखंड में तेल की भारी किल्लत-मंत्री इरफान अंसारी ने सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

सदर अस्पताल में DC मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, दवा वितरण में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई

झारखंड में अब नहीं होगी डॉक्टरों की कमी-केन्द्र सरकार ने MBBS और PG सीटों में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

14 जिलों के खजाने से 130 करोड़ गायब-बाबूलाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

सरायकेला के कान्दरबेड़ा में युवक का खून से सना शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra