Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

50 Years of Emergency: हजारीबाग जेल से जुड़े है Emergency के तार

June 25, 2025
in झारखंड
A A
50 Years of Emergency
Share on FacebookShare on Twitter

50 Years of Emergency— आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा अध्याय जुड़ा, जिसे आज भी भय, दमन और संवैधानिक मूल्यों के संकट के रूप में याद किया जाता है. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आधी रात को देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी. यह स्वतंत्र भारत का पहला और सबसे विवादित आपातकाल था.

क्यों लगी थी इमरजेंसी?

12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध करार दिया था. कोर्ट ने चुनावी भ्रष्टाचार के आरोपों को सही ठहराया और उनके लोकसभा चुनाव को रद्द कर दिया. इससे सरकार की वैधता पर संकट खड़ा हो गया. सरकार ने इस फैसले को एक राजनीतिक षड्यंत्र बताया और देश में अराजकता की आशंका जताते हुए 25 जून की रात इमरजेंसी लागू कर दी.

read more- सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! आज रांची समेत पूरे भारत में निवेशकों को झटका – जानें आज का लेटेस्ट रेट

Related Post

Jharkhand Weather Update: What will the weather be like in Jharkhand on April 3? Read the report here before stepping out

Jharkhand Wather Update: झारखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? बाहर निकलने से पहले यहाँ पढ़ें रिपोर्ट

April 3, 2026
हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

April 2, 2026
Politics heats up over Hazaribagh incident: Dr. Irfan Ansari launches scathing attack on BJP, warning of a "surgical strike"

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

April 2, 2026
Ranchi: 24×7 radiology, mammography and 6 OT facilities started in Sadar Hospital

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

April 2, 2026

26 जून की सुबह: जब देश ठहर गया

26 जून 1975 की सुबह जब लोगों को आपातकाल लागू होने की जानकारी मिली, तो पूरा देश स्तब्ध रह गया. विपक्ष के लगभग सभी बड़े नेता — जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राज नारायण जैसे नाम — रातोंरात गिरफ्तार कर लिए गए. इस दौरान आम जनता, खासकर छात्र और युवा वर्ग में आक्रोश फूट पड़ा.

छात्र आंदोलन और पुलिस से भिड़ंत

जेपी आंदोलन से जुड़े युवा नेता अशोक वर्मा उस दौर के अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि 18 वर्ष की उम्र में वे झारखंड (तब बिहार का हिस्सा) के झुमरीतिलैया में छात्र आंदोलन का हिस्सा बने. 100-150 छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए तिलैया थाने की ओर कूच किया, जहां पुलिस से भिड़ंत हुई और थाने में आग लगा दी गई. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी शुरू हुई.

read more- क्या समय हर घाव भर देता है? जानिए सच्चाई

डर का दौर: घरों में दुबकने लगे लोग

Emergency के दौरान कोई आधिकारिक कर्फ्यू नहीं था, लेकिन दहशत का आलम ऐसा था कि लोग शाम होते ही अपने घरों में कैद हो जाते थे. राजनीतिक चर्चाएं पूरी तरह बंद हो चुकी थीं. अशोक वर्मा 30 जून 1975 को गिरफ्तार किए गए. उन्हें ‘Defence of Rule’ (DIR) के तहत जेल भेजा गया. एक पुलिस अधिकारी ने सहानुभूति दिखाते हुए उनके पिता का नाम गलत लिख दिया ताकि कोर्ट में पहचान न हो पाए और जमानत जल्दी मिल सके.

जनता में भय और अलगाव

आपातकाल के समय आंदोलनकारियों से जुड़ना आम लोगों के लिए जोखिम भरा था. सीआईडी के डर से लोग राजनीतिक कैदियों से मिलना भी नहीं चाहते थे. अशोक वर्मा बताते हैं कि जमानत पर रिहा होने के बाद जब वे पटना में एक रिश्तेदार के घर शरण लेने गए, तो उन्हें दरवाजे से ही भगा दिया गया. कुछ पैसे लेकर वे शहर के होटलों में छिपते रहे, लेकिन 18 मार्च 1976 को एक प्रदर्शन के दौरान दोबारा गिरफ्तार हो गए.

हजारीबाग जेल: आंदोलनकारियों की गिरफ्त

Emergency के दौरान हजारीबाग जेल में करीब 600 आंदोलनकारी बंद थे. इनमें जेपी, जॉर्ज फर्नांडिस, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज नेता भी शामिल थे. अशोक वर्मा बताते हैं कि जेल में विचारधाराओं का समागम होता था — आरएसएस, जमाते इस्लामी और अन्य संगठनों के लोग एक साथ बंद थे और विचारों का आदान-प्रदान होता था.

जेल में आंदोलनकारियों को शौचालय साफ करने का काम करना पड़ता था क्योंकि उस दौर में सैप्टिक टैंक नहीं हुआ करते थे. दलित और आदिवासी कैदियों को जबरन सफाई करने को मजबूर किया जाता था, जिसे रोकने के लिए आंदोलनकारियों ने यह काम खुद करने का फैसला लिया.

Emergency की समाप्ति

18 जनवरी 1977 को आपातकाल समाप्त हुआ और देश में चुनाव की घोषणा की गई. उस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली और जनता पार्टी की सरकार बनी. इमरजेंसी के 21 महीनों ने भारतीय लोकतंत्र को गहरे झकझोरे दिए, लेकिन इसी दौर ने लोकतंत्र की अहमियत को भी उजागर किया.

Related Posts

Jharkhand Weather Update: What will the weather be like in Jharkhand on April 3? Read the report here before stepping out
झारखंड

Jharkhand Wather Update: झारखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? बाहर निकलने से पहले यहाँ पढ़ें रिपोर्ट

April 3, 2026
हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग
Breaking News

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

April 2, 2026
Politics heats up over Hazaribagh incident: Dr. Irfan Ansari launches scathing attack on BJP, warning of a "surgical strike"
झारखंड

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

April 2, 2026
Next Post
Ceasefire

Israel Iran war update: ईरान के हमले के बाद, इजराइल ईरान के बीच फ़िलहाल Ceasefire कायम

Massive fire breaks out near Rithala Metro station, 4 people dead;

दिल्ली रिठाला फैक्ट्री में भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद 16 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: What will the weather be like in Jharkhand on April 3? Read the report here before stepping out

Jharkhand Wather Update: झारखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? बाहर निकलने से पहले यहाँ पढ़ें रिपोर्ट

April 3, 2026

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

650 मिलियन यूज़र्स के साथ इतिहास रचा: Bharti Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra