National News: बजट सत्र चल रहा है और आज 5वें दिन Lok Sabha में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिर पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब का मुद्दा उठाया और डोकलाम मुद्दे पर सवाल खड़े करने की कोशिश की, लेकिन उनको बोलने नहीं दिया गया। जिसको लेकर विपक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इस वजह से स्पीकर ओम बिरला ने Lok Sabha की कार्यवाही 4 फरवरी यानी कल तक के लिए स्थगित कर दिया। साथ ही पूरे सत्र के लिए 8 सांसदों को निलंबित भी कर दिया।
निलंबित सांसदों में से 7 सांसद कांग्रेस के है
हंगामा के वक्त स्पीकर की तरफ पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इन निलंबित किए गए 8 सांसदों में से 7 सांसद कांग्रेस के है। जिनका नाम अमरिंदर सिंह, राजा वडिंग, प्रशांत परोले, हिबी ईडन, गुरजीत औजला, डीन कोरियोकोज, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी है और 1 सासंद माकपा के है जिनका नाम एस वेंकटेशन है। सांसदों के निलंबित होने के बाद सदन के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खूब प्रदर्शन किया।













