Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

पुरी रथ यात्रा 2025: भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 100 से ज्यादा घायल

रविवार सुबह ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन लोगों की मौत हो गई.

June 29, 2025
in Breaking News, देश
A A
पुरी रथ यात्रा 2025: भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Share on FacebookShare on Twitter

पुरी, 29 जून 2025: रविवार सुबह ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. मृतकों की पहचान बसंती साहू, प्रेमकांत मोहंती और पार्वती दास के रूप में हुई है. हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के अनुसार, रविवार तड़के करीब 4 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने खड़े तीनों रथों पर विराजमान चतुर्धा विग्रहों के दर्शन के लिए पहुंचे थे. रथों के पास भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग रथों के पास गिरकर घायल हो गए.

प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सौमेंद्र प्रियदर्शी और पिनाक मिश्रा के पास थी. लेकिन रात 1 बजे के बाद वे विश्राम के लिए अपने गेस्ट रूम में चले गए. इससे मौके पर पुलिस का नियंत्रण कमजोर हो गया और भीड़ को ठीक से संभाला नहीं जा सका. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस मुख्य मार्गों पर तैनात थी, लेकिन गुंडिचा मंदिर के सामने की भारी भीड़ को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था.

read more-  रांची को मिलेंगे पांच नए फ्लाईओवर, जानें कब और कहां बनेगा!

पूर्व चेतावनी के बावजूद नहीं की गई उचित व्यवस्था

गौरतलब है कि शनिवार को रथ यात्रा के दूसरे दिन तीनों रथों को शरधाली इलाके में खींचकर लाया गया था, जिसके बाद पूरी रात भक्त चतुर्धा विग्रहों का दर्शन करते रहे. प्रशासन को पहले से ज्ञात था कि हजारों श्रद्धालु आज दर्शन के लिए एकत्रित होंगे, फिर भी भीड़ प्रबंधन में भारी चूक हुई. इसके चलते न केवल जानें गईं, बल्कि बड़ी संख्या में भक्त घायल भी हुए.

read more- Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है रेट

आगे की कार्रवाई?

फिलहाल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत कार्य जारी है. वहीं, मंदिर प्रशासन से लेकर जिला पुलिस तक पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

Related Posts

West Singhbhum Chakradharpur-Porahat forest Encounter between security forces and Naxals
Breaking News

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

May 19, 2026
Bread Price Hike: The Shock of Inflation—Massive Increase in Bread Prices; Find Out What the New Rates Are Now
Breaking News

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

May 19, 2026
Jhalasa-Dalsa investigation intensifies in Hotwar Jail case, victim makes serious allegations before team
Breaking News

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

May 19, 2026
Next Post
मानसून की पूरी पकड़ में रांची: अगले सात दिन बारिश में भीगते रहेंगे!

मानसून की पूरी पकड़ में रांची: अगले सात दिन बारिश में भीगते रहेंगे!

हर तीसरा भारतीय हार्ट अटैक के खतरे में! क्या आप भी अनजाने में मौत को दावत दे रहे हैं?

हर तीसरा भारतीय हार्ट अटैक के खतरे में! क्या आप भी अनजाने में मौत को दावत दे रहे हैं?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Two smugglers arrested with brown sugar in Lohardaga, 10 grams of narcotic substance seized along with Thar vehicle

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

May 19, 2026

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra