Bihar: बिहार की सियासत में फिर से एक बार राजद विधायक तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। पूर्व पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी ज़िंदगी और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
प्रेम को लेकर बोले तेज प्रताप यादव: “प्रेम किया तो किया”
अपने प्रेम संबंधों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव ने खुलकर कहा,
“प्रेम सभी लोग करते हैं, आपने भी किया होगा। इसमें क्या गुनाह है? प्रेम किया तो किया। कोई गलत नहीं किया।”
यह बयान उन्होंने अपनी तथाकथित महिला मित्र अनुष्का के साथ वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया। बता दें कि बीते कुछ दिनों से तेज प्रताप की अनुष्का के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं।
सोशल मीडिया पोस्ट पर चुप्पी लेकिन संकेत स्पष्ट
जब उनसे पूछा गया कि क्या ये पोस्ट उन्होंने खुद की थी, तेज प्रताप यादव ने जवाब दिया,
“इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहूंगा, लेकिन वो पोस्ट मैंने ही किया था।”
हालांकि पहले उन्होंने कहा था कि पोस्ट किसी और ने किया था, लेकिन इस बार वह जवाब देने से बचते नजर आए।
चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले तेज प्रताप यादव?
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे, तेज प्रताप ने कहा:
“जनता मेरी भूमिका तय करेगी। लाखों लोग रोज़ मेरे आवास पर आते हैं। कोई मुझे पार्टी से निकाल सकता है, लेकिन जनता के दिल से नहीं।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि चुनाव लड़ने का फैसला समय और परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा।
लालू यादव ने तेज प्रताप को निकाला पार्टी और घर से
सूत्रों के अनुसार, वायरल फोटो विवाद के बाद आरजेडी सुप्रीमो और उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था। यह राजनीतिक और पारिवारिक घटनाक्रम बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









