बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

देवघर एयरपोर्ट को नया नाम! कांग्रेस ने मोदी सरकार को दी खुली चुनौती – जानिए क्यों मचा है बवाल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से देवघर एयरपोर्ट का नामकरण राज्य के ऐतिहासिक वीर सपूतों सिद्धू-कान्हू और चांद-भैरव के नाम पर करने की मांग की है।

जून 30, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Deoghar Airport gets new name! Congress issues open challenge to Modi government – ​​know why there is uproar

Deoghar Airport gets new name! Congress issues open challenge to Modi government – ​​know why there is uproar

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से देवघर एयरपोर्ट का नामकरण राज्य के ऐतिहासिक वीर सपूतों सिद्धू-कान्हू और चांद-भैरव के नाम पर करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संथाल परगना की धरती पर बने इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके।

Table of Contents

Toggle
  • वक्फ बिल पर कांग्रेस का तीखा हमला
  • 232 सांसदों ने किया विरोध, कांग्रेस ने बताया संविधान विरोधी कदम
  • भाजपा प्रवक्ताओं को दी खुली चुनौती
  • प्रमुख कांग्रेस नेता रहे मौजूद

कमलेश ने पत्रकार वार्ता में कहा, “जिस तरह कोलकाता एयरपोर्ट का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पटना का जयप्रकाश नारायण, और ओडिशा के हवाई अड्डों का नाम बीजू पटनायक एवं वीर सुरेंद्र साय के नाम पर रखा गया है, उसी तरह देवघर एयरपोर्ट का नामकरण सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव के नाम पर होना चाहिए।”

वक्फ बिल पर कांग्रेस का तीखा हमला

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर वक्फ संशोधन बिल के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया। केशव महतो ने कहा कि यह विधेयक भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 में दिए गए धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि, “यह बिल मुसलमानों की धार्मिक और संपत्ति संबंधी स्वतंत्रता पर हमला है। भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। गृहमंत्री द्वारा लोकसभा में दिया गया यह बयान कि वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती – पूरी तरह से झूठ है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि वक्फ एक्ट 1995 की धारा 83(9) के तहत हाईकोर्ट में अपील की जा सकती है, जिससे यह साबित होता है कि यह विधेयक राजनीतिक उद्देश्य से लाया गया है।

232 सांसदों ने किया विरोध, कांग्रेस ने बताया संविधान विरोधी कदम

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक समरसता को तोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “यह भारत की खूबसूरती है कि धर्म से ऊपर उठकर 232 सांसदों ने इस बिल का विरोध किया, जबकि लोकसभा में अल्पसंख्यकों के सिर्फ 24 सांसद हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ बिल केंद्र सरकार की बहुमत के दुरुपयोग की मिसाल बनेगा और जनता सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रही है।

भाजपा प्रवक्ताओं को दी खुली चुनौती

प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम को चुनौती देते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी के साथ आमने-सामने बैठकर वक्फ बिल पर चर्चा करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज के सामने “झूठ की थाली” परोस रही है।

प्रमुख कांग्रेस नेता रहे मौजूद

इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, प्रवक्ता सोनाल शांति, जगदीश साहू और राजन वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Chief Secretary Alka Tiwari's visit to Giridih: Parasnath, Usri Falls and Khandoli Dam will get a new dimension of tourism development

मुख्य सचिव अलका तिवारी का गिरिडीह दौरा: पारसनाथ, उसरी जलप्रपात और खंडोली डैम को मिलेगा पर्यटन विकास का नया आयाम

On Hul Diwas, Minister Irfan Ansari said BJP is more dangerous than the British

हूल दिवस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा अंग्रेजों से ज्यादा खतरनाक है भाजपा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra