Ranchi: आज राजधानी रांची स्थित आवास पर पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा प्रकाशित सौवेनियर का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पासवा के सामाजिक और पर्यावरणीय पहल को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
पासवा का पर्यावरण और समाज के प्रति योगदान
पासवा द्वारा चलाया जा रहा “वन स्टूडेंट, वन ट्री अभियान” और नशा मुक्त झारखंड अभियान राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक सकारात्मक बदलाव की ओर अग्रसर है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखना है।
झारखंड से आरंभ यह पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रही है और देशभर में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में निजी स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
पौधारोपण लक्ष्य विद्यालयों के आकार के अनुसार
- छोटे स्कूलों में: 500 से 1000 पौधे
- मध्यम आकार के स्कूलों में: 2000 से 3000 पौधे
- बड़े संस्थानों में: 5000 से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
उल्लेखनीय उपस्थिति
इस लोकार्पण समारोह में पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे, आकांक्षा प्रोजेक्ट के निदेशक वी.के. सिंह, महासचिव श्रीमती फलक फातिमा, नीरज सहाय और मिंकु कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।












