Ranchi News: झारखंड के गौरव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार गंभीर रूप से सक्रिय है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्पष्ट निर्देश पर उनका बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वयं अस्पताल जाकर विमल लकड़ा की स्थिति की गहन समीक्षा की और चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.
“झारखंड का अभिमान हैं विमल लकड़ा” – डॉ. अंसारी
मंत्री ने कहा, “विमल लकड़ा हमारे राज्य का गौरव हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहा हूं. आज अस्पताल जाकर उनकी स्थिति की जानकारी ली और मेडिकल टीम को हर स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.” उन्होंने बताया कि फिलहाल खिलाड़ी की स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों के मुताबिक अभी ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है.
परिवार को सरकार का भरोसा
डॉ. अंसारी ने विमल लकड़ा की पत्नी और परिवारजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. परिजनों ने इस मौके पर सरकार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और भावुक होते हुए कहा कि “ऐसे कठिन समय में सरकार का साथ कभी नहीं भुलाया जा सकता.”
सरकार की ओर से हर कदम पर साथ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, झारखंड सरकार और पूरा स्वास्थ्य विभाग विमल लकड़ा के साथ खड़ा है. हर आवश्यक सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से मैदान में लौट सकें.
read more- झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी













