Viral News: उत्तरप्रदेश से एक घटना सामने आ रही है जहा ‘’गोली चल जावेगी’’ गाना पर सच में गोली चल गई और दो औरतें घायल हो गई. दरअसल ये घटना उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के बिजोरी गाँव की है जहां कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था और गाँव में जश्न का माहोल था. कार्यक्रम में नाच गाना चल रहा था जिस दौरान गाना गोली चल जावेगी गाने पर नाचते समय अचानक भीड़ में मौजूद एक शक्श ने गोली चला दी, जिसके बाद अफरा तफ़री मच गई.
दो महिलाएं हुई गंभीर
गोली चलाने वाले व्यक्ति का नाम अमित अहिरवार बताया जा रहा है. साथ ही ये भी जानकारी मिली है की जिस बन्दूक से गोली चली वो वो भी अवैध है. कार्यक्रम में जो गोली चली वो दो महिलाओं को जा लगी जिसके कारण दोनों गंभी रूप से घायल हो गई है. महिलाओं का नाम राधा और रामा देवी उम्र 21 बताया जा रहा है.
धार्मिक कार्यक्रम में उदंदिगई करने वालों की खैर नहीं
घायल महिला के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है. पुलिस ने इस मामले में कहा है की धार्मिक अवसर पर इस तरह की उदंदिगई और अवैध हथियारों का उपयोग सही नहीं है और इसका उपयोग करने वालों पर सख्त कारवाई की जायेगी.













