रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 11 जुलाई को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा इस बैठक की जानकारी दी गई है।
read more: ऑडिट खत्म, शराब दुकानें चालू! अब नहीं चलेगा पुराना खेल
तय की जा सकती है मानसून सत्र की तिथि
बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली से लौट चुके है। आज के पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में सीएम शामिल हुए। वहीं कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि पर निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही, पिछले वर्ष उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ परीक्षा के दौरान हुई अभ्यर्थियों की मौत और परीक्षा रद्द होने के बाद अब उसे दोबारा शुरू करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना को लेकर भी अहम निर्णय की उम्मीद है, जिससे लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। ध्यान रहे कि पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी, इसे देखते हुए इस बार भी कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं।













