Jharkhand: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा, रांची ने University of Georgia, USA के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक पहल की है। “International Conference on Food Chemistry, Microbiology & Process Engineering for Wellness & Health (FCMPE WellH 25)” का आयोजन 10 से 12 जुलाई 2025 तक BIT Mesra के परिसर में किया जाएगा।
इस तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में 400 से 500 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें अकादमिक विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, उद्योग जगत के लीडर्स, नीति निर्माता, स्टार्टअप्स और छात्र शामिल होंगे।
क्यों खास है FCMPE WellH 25?
FCMPE WellH 25 का फोकस रहेगा –
सस्टेनेबल प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजीज फॉर फूड सिक्योरिटी, पब्लिक हेल्थ और न्यूट्रिशन
अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच मजबूत साझेदारी
वैश्विक खाद्य सुरक्षा चुनौतियों का समाधान
फूड बायोटेक्नोलॉजी में लेटेस्ट इनोवेशन्स और AI, IoT, 3D फूड प्रिंटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग
इस दौरान होने वाली मुख्य गतिविधियां:
- वर्ल्ड क्लास लेक्चर्स
- टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन
- पैनल डिस्कशन
- पोस्टर और फ्लैश प्रेजेंटेशन
- क्विज और इंडस्ट्रियल एग्जिबिशन
वैश्विक सहयोग से भारत को नई दिशा
सम्मेलन का उद्देश्य भारत को सस्टेनेबल फूड बायोटेक्नोलॉजी और न्यूट्रिशन इनोवेशन का ग्लोबल हब बनाना है। यह पहल भारत के “आत्मनिर्भर भारत” और “नेशनल बायोटेक्नोलॉजी डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी” मिशन के अनुरूप है।
कौन हैं आयोजनकर्ता?
कन्वेनर 1 – डॉ अनुपम रॉय
- विशेषज्ञता: फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी
- पहचान: सामुदायिक-आधारित इनोवेशन के लिए ट्रांसलेशनल रिसर्च लीडर
कन्वेनर 2 – डॉ बापी गोरेन
- विशेषज्ञता: फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी और CNS ड्रग डिलीवरी
- पहचान: विश्वस्तरीय वैज्ञानिक नेटवर्क और बहुआयामी इनोवेशन के लिए प्रसिद्ध
सह संयोजक अमित तिवारी और मीडिया प्रभारी डॉ मृणाल पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कब और कहां होगा सम्मेलन?
तिथि: 10-12 जुलाई 2025
स्थान: BIT Mesra, रांची, झारखंड, भारत
प्रकाशन का अवसर
सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए चुनिंदा रिसर्च पेपर्स को प्रतिष्ठित स्कोपस-इंडेक्स्ड इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








