रांची: राजधानी रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू हो गयी है। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता और मंत्री शामिल हुए हैं।
read more: 11 जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर
सीएम ने पेंटिंग देकर किया अमित शाह का स्वागत
बैठक शुरू होने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुलदस्ता और पेंटिंग देकर स्वागत किया। वहीं अन्य अतिथियों का भी सीएम ने पौधा देकर स्वागत किया। इस दौरान मंच पर गृह मंत्री अमित शाह के एक तरफ हेमंत सोरेन और दूसरी तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बैठे हैं। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी मंच पर मौजूद हैं।
read more: अंतरिक्ष में उगाई मेथी और मूंग; इस भारतीय वैज्ञानिक ने रच दिया इतिहास!
सीएम हेमंत सोरेन कर सकते है विशेष पैकेज की मांग
ध्यान रहे कि बैठक में सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के लिए विशेष पैकेज और कोल कंपनियों के बकाये 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग कर सकते है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 मिनट तक मीटिंग में अपनी बातों को रखेंगे। वहीं पूर्वी क्षेत्रिय परिषद की बैठक में 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जानी है। जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसमें गांवो में बैकिंग सुविधा बढ़ाने. बिजली वितरण सिस्टम में हो रहे घाटे को कम करना, अर्बन मास्टर प्लान, जलाशयों के विवाद, यौन अपराधों की जांच, खनिजों की नीलामी, इसके साथ ही लंबे समय से चल रहे झारखंड और बंगाल के बीच मैथन डैम के विवाद पर भी चर्चा की जा सकती है। ध्यान रहे कि मैथन डैम जो कि संथाल परगना में स्थित है। उसकी बिजली बंगाल भेजी जाती है। इसको लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, इस मुद्दे पर भी बात हो सकती है। फिलहाल मीटिंग चल रही है मीटिंग समाप्त होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा की किन-किन प्रमुख मुद्दो पर फैसला लिया गया है।
read more: अब अस्पतालों में फ्री वाई-फाई: मरीजों और परिजनों को मिलेगा डिजिटल हेल्थकेयर का तोहफ़ा













