Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा बाजार समिति परिसर में प्रगतिशील महिला उत्पादक समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृषि एवं उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्वंय सहायता समूहों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बागवानी और उद्यानिकी से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था.
“जमीन से जुड़ाव ही हमारी असली पहचान है”- बंधु तिर्की
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा “जमीन ही हमारी असली पहचान है. आज की युवा पीढ़ी खेती-बारी से दूर होती जा रही है और जमीन बेचने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जबकि खेती में असीम संभावनाएं हैं. उन्नत कृषि तकनीकों के जरिए किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर गांव का सर्वांगीण विकास करना है, जिसमें महिला उत्पादक समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है. बंधु तिर्की ने महिलाओं से अपील की कि वे कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनें.
read more- ऑडिट खत्म, शराब दुकानें चालू! अब नहीं चलेगा पुराना खेल
सरकारी योजनाओं से महिला किसान होंगी लाभान्वित
प्रशिक्षण में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी कृषि और उद्यानिकी गतिविधियों को सशक्त बना सकें. इन योजनाओं के जरिए महिला किसान सरकार की सब्सिडी, तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण का लाभ ले सकती हैं.
इस कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों के रुप में शिवा कच्छप, दिनेश उरांव, धर्मचंद उरांव, सती तिर्की, अनीता उरांव, गांगी तिर्की, नीतू तिर्की, सोनमणि तिर्की, और नूरी तिर्की उपस्थिति रही.
read more- Bihar Election 2025: मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगा जवाब












