Ranchi: राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलजमाव, आवागमन बाधित होने, मकानों को नुकसान और फसलों के नष्ट होने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं।
इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने और जनता को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आपदा प्रबंधन विभाग की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
डॉ. अंसारी ने कहा, “राज्य सरकार हर प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत और बचाव कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जनता से अपील है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।”
राज्य सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह त्वरित रूप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण, जल निकासी और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








