धनबाद। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धनबाद कोयलांचल श्रावण महीने की पहली सोमवार की शाम पूरी तरह शिवमय हो जायेगा। झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (जीटा) द्वारा लगातार चार वर्षों से गंगा आरती की तर्ज पर किए जा रहे शिव महाआरती का भव्य आयोजन इस वर्ष भी 14 जुलाई को शहर बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर में भव्य आयोजन किया रहा है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गयी। जानकारी देते हुए अध्यक्ष अमितेश सहाय ने बताया कि इस वर्ष शिव महाआरती में शिव-पार्वती विवाह, भजन संध्या, हनुमान जी इत्यादि मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे।
read more-रविवार को सदर अस्पताल में तीन शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे जेनरल व गायनी में चिकित्सक
श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की भी व्यवस्था
इसके अलावा इसमें शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की भी वयवस्था की गयी है ताकि बैश में वह भीगे नहीं। वहीं एसोसिएशन के महासचिव राजिव शर्मा ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी इस आयोजन में नगर निगम और जिला प्रशासन का खासा सहयोग मिल रहा है। निगम कर्मियों सहित जीता के सदस्यों द्वारा तैयारी और साफ सैफई का कार्य अंतिम चरण में है।
read more-झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक X हैंडल हुआ Hack, सीएम सोरेन ने दिए जांच के आदेश
उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व कोरोना काल के समय फैले नकारात्मक प्रभावों को सकारात्मकता में बदलने के उद्देश्य से महाआरती की शुरुआत की गयी थी जिसकी अब पुरे राज्य में अलग पहचान बन गई है। महाआरती के लिए बनारस के सुप्रसिद्ध आचार्य रणधीर मिश्रा जी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगे उनके नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के बीच लोग बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर इस शिव महाआरती का भरपूर आनंद ले सकेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीटा के संजय चौरसिया, आजाद कृष्ण अग्रवाल, अमन सिंह, निवर्तमान पार्षद मनोरंजन सिंह इत्यादि मौजूद थे।












