बक्सर: बिहार के बक्सर जिला के डुमराव से एक बहुत ही अजीब घटना की खबर आई है. वहां के तालाब में एक साथ सभी मछलियों की मौत हो गई. तालाब जो है वो लीज पे लिया गया था, और जिसने लिया था वो इसका उपयोग मछली पालने के लिए करता था.
मरने वाली सभी मछलिय एक ही प्रजाति की थी
स्थानीय वार्ड परिषद् सोनू राय के मुताबिक़, तालाब में केवल एक प्रजाति की मछली नहीं थी, बल्कि 2-3 थी पर केवल एक ही प्रजाति की मछलियों की मौत हुई है. अनुमान लगाया जा रहा है की पानी दूषित था जिसके कारण ये हुआ.एक साथ इतनी मछलियों के मरने से तालाब के मालिक को काफी नुक्सान हुआ है. घटना के बाद सभी मृत मछलियों को फिलहाल तालाब से निकाला गया और तालाब में साफ़ सफाई का काम चालू है.
इस मामले में नगर परिषद् के कार्यपालक मनीष कुमार का कहना है की, जो की तालाब पर्सनल संचालन में था, तो हमें जानकारी लेट मिली , पर हम मामले की पूरी जांच करेंगे.













