Jharkhand News: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार रुक-रुक कर बारिश, आंधी और वज्रपात का सिलसिला जारी है. रांची मौसम केंद्र ने ताजा अपडेट में अगले 3 घंटे में तेज बारिश, गरज के साथ वज्रपात और आंधी की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, बोकारो, दुमका,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग, रामगढ़, जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना है. लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
read more- विधायक कल्पना सोरेन ने की समीक्षा बैठक, कहा – जनसमस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान
कब तक रहेगा बारिश का यह दौर?
मौसम विभाग ने झारखंड में 21 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है. हालांकि, 23 जुलाई के बाद से बारिश में कुछ कमी आ सकती है. फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखी जा रही है.
read more- RTE बैठक से गायब रहे स्कूलों को नोटिस, नामांकन नहीं लेने वाले 14 स्कूलों पर भी कार्रवाई
क्या करें और क्या न करें:
- बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें.
- बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा टालें.
- मोबाइल और बिजली के उपकरणों का उपयोग बिजली कड़कने के समय न करें.
- प्रशासन और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें.












